
अमृतसर, 6 मई :जालंधर के बाद अमृतसर खासा इलाके में स्थित आर्मी कैंप के बाहर देर रात एक जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात करीब 10.55 बजे के बाद हुई । पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक को हवा में उछालते हुए बीएसएफ हेडक्वार्टर की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ।
धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाई गई टीन शेड ढह गईं। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। संदेह है कि ग्रेनेड से हमला किया गया है।आसपास के इलाकों में सर्च आपरेशन भी शुरू कर दिया गया है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News