
अमृतसर, 8 मई : नगर निगम अमृतसर ने आज कोट खालसा और न्यू मॉडल टाउन के रिहायशी इलाकों में चल रही अवैध पशु डेयरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।इस दौरान दो अवैध पशु डेयरियों की पहचान की गई और वहां से पशुओं को हटाने की कार्रवाई की गई। कुल 7 पशुओं को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशाला में भेजा गया। इस अभियान में सहायक मेडिकल अधिकारी डॉ. रमा, जे.पी. बब्बर, सी.एस.ओ., सरबजीत सिंह, अनिल कुमार तथा रविंदर कुमार की उपस्थिति में चलाया गया। इस दौरान नगर निगम अमृतसर के प्रवर्तन स्टाफ तथा पंजाब पुलिस का भी सहयोग रहा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News