
अमृतसर, 16 जून (राजन): भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाए जा रहे एस.आई.आर.-2026 (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अमृतसर दलविंदरजीत सिंह के निर्देशों की अनुपालना करते हुए आज एसआईआर के अंतर्गत हलका 19-अमृतसर दक्षिण के बीएलओ की ट्रेनिंग वोटर रजिस्ट्रेशन ऑफिसर-कम-एडिशनल कमिश्नर जय इंदर सिंह के नेतृत्व में करवाई गई।
जिसमें एडिशनल कमिश्नर द्वारा सभी बीएलओ के साथ एसआईआर-2026 का प्रोग्राम शेयर किया गया। ट्रेनिंग में बीएलओ को चीफ इलेक्शन कमीशन की तरफ से जारी आम हिदायतों की जानकारी दी गई। इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर ने बीएलओ को बताया कि हर वोटर का गिनती का फॉर्म आप की तरफ से घर-घर जाकर बांटना है और यह फॉर्म तय टाइम में ऑनलाइन कलेक्ट करके ऑफिस में जमा करवाने हैं ताकि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट तैयार की जा सके।

इस मौके पर इलेक्शन लॉ ऑफिसर राजविंदर सिंह बल और इलेक्शन इंचार्ज संजीव कालिया ने बताया कि 20.06.2026 से 22.06.2026 तक BLOs को इलेक्शन मटीरियल बांटा जाएगा और 25.06.2026 से BLOs अपने चुनाव क्षेत्रों में गिनती के फॉर्म बांटने का काम कर सकते हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News