Breaking News

फिर पटरी पर अमृतसर-कटरा वंदे भारत: मंत्री बिट्टू ने दिखाई झंडी, बदला रूट; बटाला गुरदासपुर पठानकोट होकर कटरा तक चलेगी

अमृतसर, 16 जून:अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 7 माह बाद एक बार फिर शुरू हो चुकी है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज अमृतसर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन का पहले भी संचालन किया जा चुका है, लेकिन रूट में बदलाव के कारण दोबारा शुभारंभ किया जा रहा है। अब यह ट्रेन ब्यास और जालंधर के बजाय सीधे बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट होते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। नए टाइम टेबल के अनुसार ट्रेन संख्या 26405 अमृतसर से शाम 4:40 बजे रवाना होगी। यह 5:18 बजे बटाला, 5:58 बजे गुरदासपुर, 6:32 बजे पठानकोट और 8:03 बजे जम्मू तवी पहुंचने के बाद रात 9:45 बजे कटरा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 26406 कटरा से सुबह 6:40 बजे रवाना होकर दोपहर 11:40 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

अब मंगलवार को भी चलेगी ट्रेन, शनिवार को संचालन बंद

रेलवे प्रशासन के अनुसार पहले यह ट्रेन मंगलवार को संचालित नहीं होती थी, लेकिन नए शेड्यूल के तहत अब इसका संचालन शनिवार को बंद रहेगा। सप्ताह के शेष छह दिनों में यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जम्मू के चक्र रखवाल और पंजाब के माधोपुर के बीच पुल निर्माण कार्य के चलते 25 नवंबर 2025 को इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। अब इसके दोबारा शुरू होने से श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि : 2 किलोग्राम वजनी नवजात का जटिल फेफड़ा ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया

अमृतसर, 16 जून: सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अमृतसर, गुरु नानक देव अस्पताल तथा बीबी नानकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *