Breaking News

पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा मजीठ मंडी में व्यापार मिलनी का आयोजन: विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

अमृतसर, 17 जून : पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा आज मजीठ मंडी में एक व्यापार मिलनी का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के अमृतसर वाइस चेयरमैन अभिषेक बंसल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. अजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा पार्षद  विक्की दत्ता, हलका सेंट्रल ट्रेड विंग के इंचार्ज संजीव लाली तथा दाल मंडी एसोसिएशन के प्रधान जगसीमरन सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मजीठ मंडी के व्यापारियों तथा इंडो फॉरेन चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। व्यापारियों ने अपने कारोबार से संबंधित विभिन्न समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा तथा व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में उद्योग एवं व्यापार के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

वाइस चेयरमैन अभिषेक बंसल ने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों के कल्याण और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर इंडो फॉरेन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बी.के. बजाज, सचिव  त्रिलोक सिंह,  राजेश छाबड़ा,वरुण नेवतिया, बॉबी बेदी,  कीर्ति अरोड़ा,  राज अरोड़ा, हैप्पी अरोड़ा, मुकेश सिंधवानी, नरेंद्र गुप्ता तथा किशोर खुराना भी विशेष रूप से उपस्थित थे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब सीएम की सफाई: बोले- मैं उस वीडियो में नहीं हूं

मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर, 16 जून :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज श्री अकाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *