Breaking News

विधायक डॉ गुप्ता ने गुरबख्श नगर क्षेत्र में बिजली का नया ट्रांसफार्मर, हाई वोल्टेज तारे और बिजली के नए पोल लगवाने का किया उद्घाटन

अमृतसर,19 जून (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज गुरबख्श नगर क्षेत्र में बिजली का नया ट्रांसफार्मर, हाई वोल्टेज तारे और बिजली के नए पोल लगवाने का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में बिजली सप्लाई  और बिजली के तारों के जाल को लेकर शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में बिजली के पोल भी खराब हालत में थे।

विधायक डॉ गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में 200 किलोवाट का नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। बिजली की हाई वोल्टेज तारे और खराब हो चुके सभी पोल नए लगवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 दिनों के भीतर सारा कार्य करवा दिया जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को बिजली सप्लाई को लेकर कोई भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों को पूरी वोल्टेज के साथ निर्विघ्न बिजली सप्लाई मिलेगी और तारों का जाल भी हट जाएगा।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में बिजली सप्लाई को लेकर पहले से ही 10 नए ट्रांसफार्मर लगवाए गए हैं। इसके साथ-साथ कुछ ट्रांसफार्मर की कैपेसिटी भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब में 90 प्रतिशत लोगों के घरों में मुफ्त बिजली सप्लाई दे रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि लोगों के बीच प्रतिदिन जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर पहल के आधार पर हल भी करवाया जाता है। इस अवसर पर पावर कॉम के एक्सियन सिमर पाल सिंह, एसडीओ धर्मेंद्र सिंह, जे ई प्रदीप कुमार, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह अहलूवालिया, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक इंचार्ज और बड़ी संख्या में वालंटियर मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गेट हकीमा उप मंडल बिजली घर के अंतर्गत आते क्षेत्र में 12 जनवरी को बिजली सप्लाई रहेगी बंद

अमृतसर, 11 जनवरी(राजन): गेट हकीमा उपमंडल बिजली घर के एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *