Breaking News

बेअदबी कानून पर जत्थेदार बोले- सरकार ने गैर-संजीदगी दिखाई: सभी  विधायक  आपत्तियों परसहमत

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज।

अमृतसर, 30 जुलाई:श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने बेअदबी कानून को लेकर पंजाब सरकार की ओर से भेजे गए संशोधित ड्राफ्ट पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने  कहा कि पंथ गुरु साहिब के हुक्म के अनुसार चलता है और गुरु पंथ की सहमति के बिना कोई भी कानून स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पंजाब सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। गड़गज ने कहा कि दुनिया भर में गुरबाणी को मानने वाले सिख हैं, इसलिए ऐसा कानून मंजूर नहीं होगा, जिसे गुरु पंथ की मंजूरी न मिली हो ।

जत्थेदार गड़गज ने कहा कि सरकार को 28 जुलाई तक संशोधित मसौदा भेजने का समय दिया गया था, लेकिन तय तारीख तक कोई पत्र नहीं मिला। बाद में 29 जुलाई को सरकार ने संशोधित ड्राफ्ट भेजा। उन्होंने कहा कि मसौदे का अध्ययन करने पर पता चला कि जिन प्रमुख आपत्तियों को दूर करने और जरूरी बदलाव करने पर सहमति बनी थी, उनमें अपेक्षित संशोधन नहीं किए गए हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

1 अगस्त को ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की राशि पुनः पात्र महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

अमृतसर, 29 जुलाई: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *