
अमृतसर , 16 सितंबर (राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलीजेंस अमृतसर की टीम ने नारकोटिक्स और गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में एक क्रॉस-बॉर्डर स्मगलिंग मॉड्यूल को बेनकाब किया है। काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने चार आरोपियों को पकड़ा, जिनके पास से 27 Kg हेरोइन, एक एडवांस्ड विदेश में बनी .30 बोर PX5 पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए।
डीजीपी के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी दुबई के एक ऑपरेटिव और क्रॉस-बॉर्डर स्मगलर्स के साथ मिलकर काम कर रहे थे, और उसके कहने पर उन्हें आगे सप्लाई कर रहे थे।
इस संबंध में पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में FIR दर्ज की गई। स्मगलिंग नेटवर्क में शामिल सभी लोगों की पहचान करने और आगे के सभी लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान विशाल सिंह उर्फ शालू, मनप्रीत सिंह उर्फ सन्नी और स्मार्टप्रीत सिंह, तीनों निवासी भल्ला कॉलोनी, छेहरटा, अमृतसर तथा करण सिंह निवासी गांव भुस्से, तरनतारन के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों और हथियारों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने उनका एक काले रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी 02-सीडब्ल्यू-6647) और ग्रे रंग का होंडा एक्टिवा (पीबी 02-ईएक्स-4503) भी जब्त किया है, जिनका इस्तेमाल तस्करी की गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News