
अमृतसर,16 सितंबर :भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर देहात क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना घरिंडा की पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग के दौरान 4 पिस्तौल और उनके मैगजीन बरामद किए हैं। पुलिस ने हथियारों को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों और उनके
नेटवर्क के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब इस हथियारों के सप्लाई नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुटी है कि इन्हें कहां से लाया गया था, इन्हें किस मकसद के लिए यहां पहुंचाया गया और पंजाब में इनकी डिलीवरी किसे ली जानी थी।
प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह अवैध हथियारों की खेप सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराई गई हो सकती है। हालांकि, अमृतसर देहात पुलिस का कहना है कि ड्रोन के इस्तेमाल की आधिकारिक पुष्टि पूरी जांच प्रक्रिया और फॉरेंसिक विश्लेषण के बाद ही हो पाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News