
अमृतसर, 16 सितंबर (राजन): अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी(ADA) द्वारा नगर निगम को सारागढ़ी और केसरी बाग पार्किंग 22 जुलाई 2026 को हैंड ओवर कर दी थी। नगर निगम द्वारा 23 जुलाई को सारागढ़ी पार्किंग से प्रतिदिन के हिसाब से वाहन पार्किंग करने वालो से वसूली शुरू कर दी थी। निगम ने 15 अगस्त को केसरी बाग पार्किंग भी शुरू कर दी थी। नगर निगम द्वारा 14 सितंबर तक इन दोनों पार्किंग से लगभग 62 लाख रुपए एकत्रित कर लिए हैं। निगम द्वारा अभी तक इस पार्किंग स्टैंड में स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई कनेक्शन और फर्नीचर खरीदा है। नगर निगम द्वारा इस पार्किंग स्टैंड का पूरी तरह से विकास करवाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं। आने वाले दिनों में टेंडर प्रक्रिया होने के बाद इन पार्किंग स्टैंड का विकास कार्य शुरू हो जाएगा।

एडीए ने पार्किंग में बनी दुकानों के बारे में निगम को अभी स्पष्ट नहीं किया है
अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस पार्किंग स्टैंड के अंदर और बाहर बनी लगभग पांच दुकानों के बारे में नगर निगम को स्पष्ट नहीं किया है। यह सभी पांच दुकानें दुकानों पर काबिज लोगों द्वारा चलाई जा रही है। इसकी एवज में दुकानों से कौन किराया ले रहा है, यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है। नगर निगम द्वारा इस संबंध में अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी को पत्र जारी किए हुए हैं। किंतु अभी तक एडीए की ओर से नगर निगम को जवाब नहीं आया है। पार्किंग स्टैंड के भीतर लगे विज्ञापनों के बारे में भी अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। इन विज्ञापन के होल्डिंग से नगर निगम को कोई भी टैक्स नहीं आ रहा है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG
चल रही पार्किंग का दृश्य।
Amritsar News Latest Amritsar News