Breaking News

मीनू सहगल प्रदेश महिला मोर्चा की अमृतसर शहरी से उपाध्यक्ष नियुक्त

मोना जैसवाल द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश ईकाई तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी

मोना जैसवाल।
मीनू सहगल।

अमृतसर, 10 अगस्त (राजन गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, मलविंदर सिंह कंग व प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी वरिंदर कौर थांदी से विचार-विमर्श कर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोना जैसवाल द्वारा पंजाब भाजपा का संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की इकाई की घोषणा की गई है। मोना जैसवाल ने प्रदेश महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की है।
मोना जैसवाल ने प्रदेश ईकाई में उपाध्यक्ष के पद पर लुधियाना से कनिका जिंदल, खन्ना से मनीषा सूद, अमृतसर शहरी से मीनू सहगल, होशियारपुर से नीति तलवार, मुकेरियां से नेक मिन्हास, पठानकोट से पूजा चोपड़ा, जालंधर शहरी से उर्मिल वैद, महामंत्री के पद पर पटियाला शहरी से सीमा शर्मा व मोहाली से नीतू खुराना, सचिव के पद पर रोपड़ से अलका कुमारी, कपूरथला से भारती शर्मा व चंद्र लेखा, बठिंडा देहाती से मनजोत कौर, फाजिल्का से मोना कटारिया, लुधियाना से सुधा खन्ना, कोषाध्यक्ष के पद पर अमृतसर शहरी से अमरजीत कौर व् सह-कोषाध्यक्ष के पद पर फिरोजपुर से अंबिका बजाज, कार्यलय इंचार्ज के पद पर मोहाली से चंपा राणा व सह-इंचार्ज के पद पर प्रतिमा सिन्हा, मीडिया सचिव के सह-सचिव जालंधर से सुमन सहगल, सोशल मीडिया संयोजक के पद संगरूर-1 से अलका बंसल व सह-संयोजक फरीदकोट से पूनम खंडेलवाल, मानसा से मंजू मित्तल, लीगल सैल के इंचार्ज के पद पर पठानकोट से आरती टीटीयाल व सह-संयोजक मुकेरियां से ब्रजबाला, स्व-सहायता प्रेरक प्रभारी के पद पर पटियाला शहरी से मोनिका शर्मा, स्वच्छ अभियान प्रभारी के पद पर संगरूर-1 से लक्ष्मी व सह-प्रभारी संगरूर-1 से रेवा छारिया, पटियाला शहरी से बलजीत कौर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रभारी के पद पर गुरदासपुर से नीलम महंत व सह-प्रभारी बठिंडा से कंवल जिंदल, गुरदासपुर से अलका महंत, कार्यक्रम इंचार्ज के पद पर बठिंडा शहरी से परमिंदर कौर व सह-इंचार्ज के पद पर मुकेरियां से तृप्त कौशल, संगरूर-1 से रीना जोशी, महिला सशक्तिकरण इंचार्ज के पद पर जालंधर शहरी से सीमा साहनी व सह-इंचार्ज लुधियाना से मंजू मल्होत्रा, पठानकोट से प्रभा महाजन, प्रशिक्षण इंचार्ज के पद पर फाजिल्का से बलजिंदर सह-इंचार्ज संगरूर-2 से मोनिका मानसी जिंदल, पठानकोट से नीता पठानिया तथा प्रवक्ता के पद पर जालंधर शहरी से अंजली को नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त कार्यकारणी सदस्यों में नवां शहर से अहिंसा पाठक, अमृतसर शहरी से अमरजीत चविंडा, फगवाड़ा से अंजू अरोड़ा, नवां शहर से डिंपल भारद्वाज, जालंधर से रीतू कौशल, अबोहर से गीता चौधरी, फाजिल्का से कमलेश चुघ, जालंधर शहरी से कविता सचदेवा, बटाला से कुसुम शर्मा, पटियाला शहरी से मनदीप, संगरूर-2 मोनिका गोयल, पटियाला राजपुरा मधु शर्मा, मुकेरियां से नरेश कुमारी, अमृतसर देहाती से नरिंदर कौर, पटियाला राजपुरा से नरिंदर कौर, लुधियाना से नीलम धवन, मोगा से प्रोमिला मोनराय, अमृतसर से रमा महाजन, गुरदासपुर से रेनू कश्यप, फतेहगढ़ से संगीता सचदेवा, फिरोजपुर से शक्ति चोपड़ा, पटियाला से सोनिया पासी, जालंधर शहरी से सुखराज, बरनाला से सुषमा गोयल, होशियारपुर से सुषमा सेतिया, मोहाली से वरिंदर सोढ़ी, खन्ना से कविता गुप्ता, जालंधर नार्थ से अनुराधा भरद्वाज, नवां शहर से संतोष शर्मा को नियुक्त किया गया है।
अश्वनी शर्मा तथा मोना जैसवाल ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनका कार्यभार सौंपते हुए शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि नव-नियुक्त पदाधिकारी मोर्चा जिलाध्यक्ष पार्टी के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगी। उन्होंने कहाकि नव-नियुक्त पदाधिकारी पार्टी के प्रचार-प्रसार करके संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी और पार्टी को नई बुलंदियों तक लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के कर्मठ वर्करों की कद्र करती है और पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करने वालों को ही ऐसी महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा जाता है और इनकी नियुक्ति से जहाँ प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी, वहीँ कार्यकर्ताओ में भी नए जोश का संचार होगा।

About amritsar news

Check Also

आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को लगा कालसर्प योग व साढ़े साती: डॉ. जगमोहन सिंह राजू

अमृतसर,30 नवंबर(राजन) : आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को साढ़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *