Breaking News

चल रहे स्मार्ट सिटी मिशन के प्रोजेक्ट निर्धारित अवधि में पूरे करे : मलविंदर सिंह जग्गी

स्मार्ट सिटी मिशन के प्रोजेक्टों का  अधिकारियों के साथ निगम कमिश्नर, सीईओ स्मार्ट सिटी मिशन ने दौरा किया

गोल बाग में चल रहे स्मार्ट सिटी मिशन प्रोजेक्ट का रिव्यू लेते हुए मलविंदर सिंह सिंह जग्गी साथ अधिकारीगण

अमृतसर,13 जुलाई(राजन): नगर निगम कमिश्नर तथा स्मार्ट सिटी मिशन के सीईओ मलविंदर सिंह जग्गी ने आज शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी मिशन के प्रोजेक्टों का दौरा किया। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट वॉल्ड सिटी के चारों ओर स्मार्ट रोड, पार्कों की ब्यूटीफिकेशन फेस2के अंतर्गत कंपनी बाग, गोल बाग में चल रहे स्विमिंग पूल, जिनेजीयम, शहर के 22 जंक्शनो की ब्यूटीफिकेशन तथा यूनिवर्सिटी के सामने फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य का मौके पर जाकर रिव्यू किया।
सीईओ मलविंदर सिंह जग्गी ने अधिकारियों तथा कांट्रेक्टरो को कहा कि समूह प्रोजेक्ट समय अवधि के भीतर पूरे होने चाहिए।उन्होंने कहां कि ठीक ढंग से प्रोजेक्ट ना पूरे होने पर नियम के अनुसार कांट्रेक्टर को  पनेलर्टी डाली जाएगी।  स्मार्ट सिटी मिशन के नोडल अफसर एस ई इंप्रूवमेंट  ट्रस्ट प्रदीप जायसवाल, एस ई संदीप सिंह, स्मार्ट सिटी मिशन के जे इज मौजूद थे।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *