Breaking News

नगर निगम कमिश्नर ने शहर के मुख्य सड़कों पर 15 दिवसीय विशेष सफाई मुहिम चलाने के लिए चीफ सेनेटरी तथा सेनेटरी इंस्पेक्टरों की लगाई ड्यूटीया

16 जुलाई से शुरू होने जा रही मुहिम की निगम के हेल्थ अफसर करेंगे देखरेख

मलविंदर सिंह जग्गी

अमृतसर,14 जुलाई (राजन): नगर निगम कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। सफाई व्यवस्था चरमराई हालत में देखकर निगम कमिश्नर जग्गी द्वारा शहर में  करवाई जा रही सफाई व्यवस्था के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर  एक विशेष सफाई चलाने के कार्यक्रम की घोषणा की है। इस मुहिम के तहत 15 दिवसीय जुलाई माह का शेड्यूल बनाया गया है। कमिश्नर जग्गी ने कहा कि इस मुहिम को संबंधित चीफ सेंटरी इंस्पेक्टर निजी तौर पर सुपरवाइजर करेंगे तथा इस मुहिम मे किसी तरह की कमी नहीं रहने देंगे। इसके लिए क्षेत्रों के सेनेटरी इंस्पेक्टरों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी भी लगाई गई हैं। कमिश्नर द्वारा 16 जुलाई से जारी किए जा रहे मुहिम की देखरेख निगम के हेल्थ अफसरों द्वारा की जाएगी

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *