Breaking News

नगर निगम जनता दरबार अब शुक्रवार लगेगा

अमृतसर, 27 जुलाई (राजन): नगर निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज द्वारा सप्ताह के प्रत्येक वीरवार को निगम कार्यालय में शहर वासियों को आ रही समस्याओं को लेकर जनता दरबार लगाया जा रहा है। यह दरबार दो बार लग चुका है। निगम कमिश्नर कार्यालय के सुपरिटेंडेंट सुनील भाटिया ने कहा कि कल वीरवार को नगर निगम के अन्य मीटिंग के चलते अब निगम कमिश्नर द्वारा शहरवासियों की शिकायतों को सुनने के लिए जनता दरबार 29 जुलाई शुक्रवार को निगम के मीटिंग हॉल में लगेगा। शिकायतें बढ़ने के कारण लोगों को टोकन जारी किए जाएंगे। टोकन नंबर के हिसाब से ही बारी बारी शिकायतें सुनी जाएगी। लोगों को टोकन नगर निगम कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इंक्वायरी काउंटर से शुक्रवार को मिलेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल कमिश्नर नगर-निगम ने की अमृतसर बल्क वाटर स्पलाई स्कीम प्रोजेक्ट की समीक्षा

एडिशनल कमिश्नर से मुलाकात करते हुए अधिकारी। अमृतसर,26 फरवरी(राजन): निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *