Breaking News

एयरपोर्ट पर दो यात्रियों से 401 ग्राम सोना बरामद, मुंबई से सामान में छिपाकर लाए

अमृतसर, 8 अक्टूबर(राजन): गत दिवस अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट से उतरे दो यात्रियों की तलाशी के दौरान कस्टम विभाग ने 401 ग्राम सोना बरामद किया है। सोने की कीमत 17.77 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों यात्री मुंबई से अमृतसर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-6072 से यहां पहुंचे थे। जांच में सामने आया है कि दोनों यात्री दुबई से मुंबई एक अन्य फ्लाइट में सवार होकर पहुंचे थे। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तस्करी किया गया सोना पेस्ट की शेप में था और उसे सामान में ही छिपाकर रखा था।दुबई से अमृतसर एयरपोर्ट पर सोना लाने के मामले कस्टम विभाग द्वारा आए दिन पकड़े जा रहे हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियार और हेरोइन सहित 5 आरोपी  किए गिरफ्तार

अमृतसर, 24 अगस्त : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *