अमृतसर,26 मार्च(राजन):भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में अमृतसर की पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में पड़ने वाले सभी मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के 99वें मन की बात कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता ने बहुत ध्यानपूर्वक से सुना। इसी कड़ी में अमृतसर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह गोरा रंधावा की अध्यक्षता में बलकार सिंह सोहल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा ज़िला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू विशेष रूप से उपस्थित हुए तथा उन्होंने कर्य्कर्तों के संग बैठा कर इस कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के साथ भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष डा राज कुमार वेरका, राजिंदर मोहन सिंह छीना, विधानसभा प्रभारी एडवोकेट कुमार अमित, जिला महामंत्री संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा, मीनू सहगल, विधानसभा अटारी के प्रभारी सुशील देवगन, मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह गोरा रंधावा, मन की बात प्रदेश सह संयोजक हरप्रीत सिंह ग्रोवर व अन्य इलाका निवासी उपस्थित थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें