
अमृतसर,21 अप्रैल (राजन): नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि द्वारा अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध जारी किए गए सख्त आदेशों के बावजूद शहर में अवैध निर्माण जोरों पर हैं। राम तलाई चौक में लगभग 500 वर्ग गज जगह से अधिक क्षेत्र में एक बड़ा बहू मंजिल कमर्शियल निर्माण शुरू हो गया। इस अवैध निर्माण को शुरू करवाने वाले मालिकों और निर्माण करने वाली ठेकेदार कंपनी ने जमीन की खुदाई कर बेसमेंट भी तैयार कर ली गई।
पिल्लर भी लगने शुरू हो गए और नींवो को भी निर्माण शुरू हो गया। ईस्ट जोन में पड़ते इस क्षेत्र में निर्माण करने वालों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाहर नगर निगम की जमीन पर तीन कमरे और एक बाथरूम भी डाल दिया गए। फुटपाथ और सड़क पर भारी मात्रा में रेत, बजरी और सरिया भी रख लिया गया। जिससे वहां पर ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ने लगा। इसकी सूचना जब नगर निगम के एस्टेट विभाग को मिली, पहले तो एस्टेट विभाग के अधिकारियों द्वारा गत दिवस बिल्डिंग का निर्माण करने वालों को चेतावनी दी गई कि फुटपाथ और सड़क पर किया निर्माण हटा ले अन्यथा वह खुद कार्रवाई करेंगे । इसके बावजूद भी निर्माण करवाने वालों ने निगम जमीन पर निर्माण किए गए कमरे नहीं हटाए। आज दोपहर को निगम के एस्टेट विभाग की टीम द्वारा डिच मशीन के माध्यम से फुटपाथ ऊपर बने कमरों को तोड़ दिया गया। सड़क पर पड़े सामान को भी हटाया गया।
फिर एमटीपी विभाग ने की कार्रवाई

नगर निगम के एस्टेट विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की सूचना ” अमृतसर न्यूज़ अपडेट्स” को मिलने पर जब इस संबंध में एमटीपी विभाग के अधिकारियों से पूछा गया, तब एमटीपी विभाग भी हरकत में आ गया। शाम 4:45 बजे एमटीपी विभाग की बिल्डिंग इंस्पेक्टर रोहिणी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। बिल्डिंग इंस्पेक्टर रोहिणी और उनकी टीम द्वारा मौके पर काम रुकवा कर सामान जब्त किया गया। निर्माण हुई दीवार को भी तोड़ा गया।
सख्त कार्रवाई होगी : नगर निगम कमिश्नर
नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि वह किसी सेमिनार के सिलसिले में शहर से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह एमटीपी विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। अवैधतौर पर निर्माणाधीन बिल्डिंगो पर कार्रवाई करने के लिए तैयार किए गए रोस्टरो और सील की जा चुकी बिल्डिंगों संबंधी जानकारियां ली जाएंगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी ।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News