
अमृतसर, 26 नवंबर (राजन): कोरोना का विस्फोट जारी है । आज गुरु नगरी में 87 लोग कोरोना संक्रमित हुए तथा, 7 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। संक्रमित हुए लोगों में 57लोग कम्युनिटी से तथा 30 लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने से हुए हैं। इस तरह से जिले में इस वक़्त 657 कोरोना एक्टिव केस हैं, जो अस्पतालो तथा घरों में आइसोलेट होकर इलाज करवा रहे हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 7 है। जिसका अभी तक सेहत विभाग द्वारा विवरण जारी नहीं किया गया।

Amritsar News Latest Amritsar News