Breaking News

पाकिस्तानी तस्करों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन लगातार भेजे जा रहे,2 ड्रोन बरामद

अमृतसर,7 नवंबर: पाकिस्तानी तस्करों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन लगातार भेजे जा रहे हैं। ड्रोन के साथ हेरोइन भी भेजी जा रही है। बीएसएफ और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर इनको जब्त किया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र  गाँव राजाताल जिला अमृतसर से बीएसएफ ने  एक ड्रोन  (क्वाडकॉप्टर, मॉडल- डीजेआई माविक 3 क्लासिक)  बरामद किया।

दूसरा ड्रोन एक संयुक्त तलाशी अभियान दौरान गांव धनोए खुर्द, जिला अमृतसरके बाहरी इलाके में एक खेत से बरामद किया गया। अक्टूबर महीने से बीएसएफ और पुलिस द्वारा 34 ड्रोन बरामद किए हैं। इसके साथ-साथ भारी मात्रा में हेरोइन भी बरामद की है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हरमनबीर सिंह डीआईजी अमृतसर बॉर्डर रेंज नियुक्त

अमृतसर,12 जून : पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को डीआईजी अमृतसर बार्डर रेंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *