Breaking News

बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन के साथ हेरोइन की बरामद

अमृतसर,20 अप्रैल:बीएसएफ के जवानों को अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हेरोइन की खेप के साथ एक ड्रोन की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए, बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। गत दिवस लगभग 04.45 बजे, जवानों ने संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन – 500 ग्राम) के 1 पैकेट के साथ एक ड्रोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार पैकेट को पीले चिपकने वाले टेप में लपेटा गया था, और ड्रोन से एक छोटी टॉर्च भी जुड़ी हुई मिली। बरामदगी अमृतसर जिले के नेस्था गाँव से सटे एक खेत में हुई।बरामद ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक है। बीएसएफ के जवानों ने विश्वसनीय इनपुट और  त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी के अवैध प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डीआईजी हरमनबीर गिल का थानों में औचक निरीक्षण: शराब के नशे में सोते मिले राजा सांसीथाना प्रभारी , किया सस्पेंड

अमृतसर, 9 जुलाई:अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने देहात के विभिन्न पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *