Breaking News

सुखबीर बादल अकाल तख्त साहिब पहुंचे: दरबार साहिब से जाने के 1 घंटे बाद  माफीनामा हुआ वायरल

अमृतसर, 31 अगस्त: श्री अकाल तख्त साहिब पर 5 सिख साहिबों की बैठक के बाद तनखैया घोषित सुखबीर सिंह बादल आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे । पूर्व अकाली मंत्री दलजीत सिंह चीमा, गुलज़ार सिंह रणिके और शरणजीत सिंह ढिल्लों भी साथ हैं। श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से आदेश दिए जाने के बाद वे अपना  माफीनामा लेकर पहुंचे हैं। श्री दरबार साहिब से जाने के एक घंटे के भीतर ही सुखबीर बादल का माफीनामा भी वायरल हो गया। जिसमें सुखबीर बादल ने लिखा- 30 अगस्त 2024 को पांच सिख साहिबान की श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई एकत्रिता में पास किए गए हुक्मनामे की कॉपी आज 31 अगस्त 2024 को मेरे पास पहुंची है। दास पांच सिख साहिबान की तरफ से पास किए गए हुक्मनामे को गुरु का निमाना सिख होने के नातेnगुरु पंथ के चरणों में शीश निवा कर प्रवान करता है। दास आज ही 31 अगस्त 2024 को निजी तौर पर पेश हो कर हुक्मनामे अनुसार गुरु पंथ से दोनों हाथ जोड़ कर निम्रता और हलीमी के साथ क्षमा याचना करता है। दास की माफी को प्रवाण किया जाए।

माफीनामा की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *