
अमृतसर,15 नवंबर:कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार ड्रग तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने एक्स अकाउंट के जरिए शेयर की है। उन्होंने कहा कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक महिला सहित तीन को गिरफ्तार किया और उनके पास से 8.275 किलोग्राम हेरोइन, 6 किलोग्राम अफीम, 13.1 किलोग्राम कैमीकल, 4 पिस्तौल, 17 कारतूस बरामद किए।उन्होंने कहा कि इस मामले में इस्लामाबाद पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अपने सभी नागरिकों के लिए एक सुरक्षित, नशा मुक्त पंजाब बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News