अमृतसर,11दिसंबर: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को आज अदालत में पेश किया गया। पुलिस को नरेंद्र सिंह चौड़ा का एक बार फिर 3 दिन का रिमांड मिला। पुलिस ने अदालत से 8 दिन का रिमांड मांगा था।पुलिस ने आरोपी को पहले 5 दिसंबर को पेश करके तीन दिन का रिमांड मिला था। उसके बाद 8 दिसंबर को पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला। पुलिस ने नारायण सिंह चौड़ा के विरुद्ध हत्या का प्रयास और आर्म एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। नारायण सिंह चौड़ा को अदालत में पेश करते वक्त पुलिस ने पूरी चौकसी बरती।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें