Breaking News

होटल में ठहरे यात्री की कार को होटल के स्टाफ के युवको ने बिजली के पोल में ठोकर पोल गिराया, कार चालकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

  गिरा हुआ बिजली का पोल।

अमृतसर, 20 जनवरी: फरीदकोट से एक श्रद्धालु श्री दरबार साहिब में अपने परिवार सहित माथा टेकने के लिए आया। उक्त श्रद्धालु एक होटल में ठहरा हुआ था। गत रात्रि को होटल में ठहरे हुए यात्री की कार को होटल के स्टाफ के युवकों ने होटल से कार निकाल ली। कार सवार युवको ने अंदुरून लाहौरी गेट में एक बिजली के पोल से कार को बुरी तरह से ठोक दिया। जिससे सारे क्षेत्र में बिजली सप्लाई भी बंद हो गई। थाना डी डिवीजन की पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना डी डिवीजन के प्रभारी सुखेंद्र सिंह कॉहलो ने बताया कि कार के मालिक ने कहा है कि होटल के स्टाफ के युवकों ने बिना उनसे पूछे हुए होटल से कार निकाल ली। कार का तो बहुत ही ज्यादा नुकसान हो गया है।उन्होंने बताया कि अगर बिजली के पोल का ट्रांसफार्मर कार के ऊपर गिर जाता तो कार सवार युवको की काफी हानि हो सकती थी। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच जारी है।

बिजली सप्लाई शुरू करवाई जा रही

पावर कॉम के अधिकारी बिजली सप्लाई ठीक करवाते हुए।

पंजाब स्टेट पावर कॉम के एक्सीयन सिमर पाल सिंह ने बताया कि आज सोमवार को बिजली का पहले से ही कट था। उन्होंने बताया की पोल गिरने से बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लगातार बिजली सप्लाई शुरू करने के लिए कार्य जारी रखा हुआ है। जल्द बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गेट हकीमा उप मंडल बिजली घर के अंतर्गत आते क्षेत्र में 12 जनवरी को बिजली सप्लाई रहेगी बंद

अमृतसर, 11 जनवरी(राजन): गेट हकीमा उपमंडल बिजली घर के एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *