
अमृतसर,4 फरवरी: अमृतसर के छेहरटा पुलिस स्टेशन की कुछ दूरी पर एक अभियुक्त के साथ एनकाउंटर हुआ है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एक व्यापारी को एक गैंगस्टर का फिरौती का फोन आया था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए एक जगरूप सिंह निवासी पट्टी के पास एक. 32 बोर का रिवाल्वर भी है। इस रिवाल्वर को बरामद करने के लिए पुलिस पार्टी इसके गांव तलवंडी मोहर पट्टी लेकर गई,वहां से रिवाल्वर को बरामद किया गया। आज रात के समय जब इसको वापस थाने में ले जा रही थी। तब जगरूप सिंह ने पुलिस के ए एस आई से रिवाल्वर छीनकर भागने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि तभी पुलिस ने अपने बचाव के लिए इस आरोपी की टांग पर गोली चला दी। घायल जगरूप सिंह को असफल में दाखिल करवा दिया गया है।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर