Breaking News

स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर निगम कमिश्नरों की बुलाई मीटिंग : विकास के प्रोजेक्ट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, अवैध निर्माण, विभागों की आमदनी के मांगे व्योंरे

अमृतसर, 5 फरवरी(राजन): पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री ने पंजाब की नगर निगम कमिश्नरों की मीटिंग 7 फरवरी दोपहर 12:30 बजे बुलाई है। डायरेक्टर लोकल बॉडी विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार नगर निगम कमिश्नरो से शहरों में चल रहे विकास के प्रोजेक्ट, आने वाले दिनों में शुरू हो रहे प्रोजेक्ट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, शहरों में हुए अवैध निर्माण, प्रॉपर्टी टैक्स, लाइसेंस ब्रांच, विज्ञापन विभाग की आमदनी के व्योंरे मांगे गए हैं। इस मीटिंग को लेकर नगर निगम अमृतसर कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख द्वारा निगम के सभी विभागीय अधिकारियों से लिखित तौर पर रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है।

जारी किए गए आदेशों की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *