
अमृतसर, 27 फरवरी :जैंतीपुर व बटाला के अंतर्गत रायमल में पुलिसकर्मी के घर हुए हमले के आरोपी को एनकाउंटर में पुलिस ने गंभीर घायल कर दिया। आरोपी को जहां पुलिस उसे हथियार की रिकवरी के लिए ले गई थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी पुलिस की हिरासत में है, जबकि दो अभी फरार हैं। इस एनकाउंटर के साथ बटाला पुलिस ने जैंतीपुर और रायमल में हुए ग्रेनेड हमलों के मामलों को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में मुख्य आरोपी मोहित और विशाल को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी मोहित था, जिसने ग्रेनेड हमला किया था। पुलिस मोहित को हथियार बरामदगी के लिए ले बटाला पहुंची थी। जहां हथियार की रिकवरी करवाने के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान मोहित को गोली लगी और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल, बटाला में भर्ती कराया गया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ।
एक महीने में दो वारदातों को दिया अंजाम
एक महीने में दो वारदातों को अंजाम दिया था। पहली वारदात 15 जनवरी 2025 अमृतसर के जैंतीपुर में पप्पू जैतीपुरिया के घर पर ग्रेनेड हमला हुआ। दूसरी वारदात 17 फरवरी 2025 रायमल गांव में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल के घर पर ग्रेनेड फेंका गया। इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे आतंकवादी हैप्पी पासियां ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने लगातार जांच के बाद बटाला इन हमलों के पीछे के मास्टरमाइंड को ट्रेस कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मोहित पुत्र जसपाल निवासी बुढ़े दी खुही और विशाल भट्टी पुत्र सज्जन, निवासी बसारपुरा, बटाला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, रविंदर सिंह निवासी बुढ़े दी खुही और राजबीर पुत्र अमरबीर दोनों फरार हैं।
अन्य रूपी भी जल्दी पकड़े जाएंगे
इस ऑपरेशन में पुलिस ने एक 30 बोर की पिस्तौल बरामद किया है। जिसका इस्तेमाल मोहित ने पुलिस पर फायरिंग के दौरान किया था। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. जल्द अन्य आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News