Breaking News

कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल का पंजाब दौरा: दरबार साहिब  में टेका माथा, कहा- केजरीवाल सत्ता लोभी

अमृतसर,28 फरवरी:पंजाब कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहली बार प्रदेश के दौरे पर आ गए हैं। इस दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। अमृतसर पहुंचने पर पंजाब के सभी सीनियर नेताओं ने उनका स्वागत किया। रोड शो
निकाला जा रहा है, जिसमें भूपेश बघेल का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को सिर्फ सत्ता का लोभ है। एक महीना भी दिल्ली चुनाव हारे नहीं हुआ और वे राज्यसभा की सोच रहे हैं। वे सिर्फ अपने लिए राजनीति करते हैं।

वडिंग ही रहेंगे प्रधान

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र राजा वडिंग के बदले जाने की अटकलों के बीच पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि वडिंग ही पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रताप सिंह बाजवा लीडर का अपोजिशन की भूमिका निभाते रहेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह बैन: और भी आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रूपिंदर पाल सिंह की फाइल फोटो।  अमृतसर, 8 मार्च: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *