Breaking News

कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल का पंजाब दौरा: दरबार साहिब  में टेका माथा, कहा- केजरीवाल सत्ता लोभी

अमृतसर,28 फरवरी:पंजाब कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहली बार प्रदेश के दौरे पर आ गए हैं। इस दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। अमृतसर पहुंचने पर पंजाब के सभी सीनियर नेताओं ने उनका स्वागत किया। रोड शो
निकाला जा रहा है, जिसमें भूपेश बघेल का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को सिर्फ सत्ता का लोभ है। एक महीना भी दिल्ली चुनाव हारे नहीं हुआ और वे राज्यसभा की सोच रहे हैं। वे सिर्फ अपने लिए राजनीति करते हैं।

वडिंग ही रहेंगे प्रधान

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र राजा वडिंग के बदले जाने की अटकलों के बीच पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि वडिंग ही पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रताप सिंह बाजवा लीडर का अपोजिशन की भूमिका निभाते रहेंगे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वेतन न मिलने पर सिविल अस्पताल के कर्मचारियों ने की हड़ताल: किया रोष प्रदर्शन

अमृतसर, 13 जून: सिविल अस्पताल में आज आउटसोर्स पर कार्यरत दर्जा 4  श्रेणी कर्मचारियों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *