Breaking News

एमटीपी विभाग ने चार बिल्डिंगों पर की कार्रवाई

अमृतसर, 1 मार्च (राजन): नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के दिशा निर्देशों के अनुसार एमटीपी विभाग ने चार बिल्डिंगों पर कार्रवाई की है। एमटीपी नरेंद्र शर्मा की देखरेख में एटीपी गुरविंदर सिंह, एटीपी रमन कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर रोहिणी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर, बिल्डिंग इंस्पेक्टर मनीष अरोड़ा और डेमोलेशन टीम ने न्यू गोल्डन एवेन्यू क्षेत्र में बिना नक्शा मंजूर करवाए  निर्माणाधिन दो होटल और बिल्डिंग बायलाज के विपरीत बना रहे दो कमर्शियल बिल्डिंग को तोड़ा गया।

एमटीपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि न्यू गोल्डन एवेन्यू क्षेत्र में चार कमर्शियल बिल्डिंगों पर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि दो बन रहे होटल का नक्शा ही मंजूर नहीं करवाया था। बन रही दो कमर्शियल बिल्डिंग मंजूर नक्शे  के विपरीत बन रही थी। उन्होंने बताया कि बन रहे होटल को पूरी तरह से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नक्शे  के विपरीत बन रही बिल्डिंगों को भी तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि अवैध बिल्डिंगों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की की नक्शा मंजूर करवा कर ही निर्माण शुरू करवाए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने फतेह सिंह कालोनी की गलियां बनवाने का किया उद्घाटन : कहा ,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से गलियां बनवाई जा रही है

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर,27 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *