Breaking News

नगर निगम ने अवैध कब्जे और अवैध तौर पर लगी रेहडियो को हटाया

अमृतसर, 4 मार्च: नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के दिशा निर्देशों पर निगम के एस्टेट विभाग द्वारा अवैध कब्जों को हटाकर सामान जब्त किया गया। एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह ने बताया कि अवैध कब्जों को हटाने का अभियान लगातार जारी रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम द्वारा पुतलीघर से नारायणगढ़ तक अवैध कब्जे  हटाए जाएंगे  । उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ इन क्षेत्रों में अवैध तौर पर लगी रेहडियो को भी हटाकर जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि आज पुतलीघर से खंडवाला चौक तक अवैध कब्जे हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कल फिर यह अभियान खंडवाला चौक से नारायणगढ़ तक जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट और सर्विस लेन पर अवैध कब्जो और रेहडियो को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मिशन क्लीन पंजाब के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ अजय गुप्ता ने चलाया सफाई अभियान :लोगों से सफाई में सहयोग करने की अपील की

अमृतसर, 11 सितंबर(राजन): विधायक डॉ अजय गुप्ता ने अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र को साफ, सुंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *