
अमृतसर, 12 मार्च (राजन): भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा अमृतसर की संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस ला खन्ना स्मारक में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा अमृतसर के कोर गुप सदस्यों, विधानसभा इन्चार्जों, जिला टीम के सदस्यों, मंडलों के रिटर्निंग अधिकारीयों, मंडल अध्यक्षों, भाजपा के चुनाव चिन्ह पर निगम चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों आदि ने भाग लिया। इस बैठक में भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष व अमृतसर प्रभारी के.डी. भंडारी व पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रिय सदस्यों संबंधी विस्तृत जानकारी हासिल की तथा जरुरी दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश पदाधिकारियों के बैठक स्थल पर पहुँचने पर हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों के साथ पुष्पगुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंच पर उनके साथ प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, बख्शी राम अरोड़ा, राकेश गिल, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, परमजीत सिंह बतरा, मीनू सहगल, जसपाल सिंह शंटू आदि उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News