Breaking News

नगर निगम अमृतसर: मेयर चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने 19 मार्च की तारीख की निर्धारित

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर।

अमृतसर,17 मार्च(राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए चुनाव में थक्केशाही को लेकर कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा दायर की गई याचिका पर पहले अगली सुनवाई के लिए 21 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई थी।  कांग्रेसी  पार्षद विकास सोनी द्वारा इस पर सुनवाई जल्द करने को लेकर 17 फरवरी को माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में मामला दायर किया था। जिस पर 20 फरवरी को हाई कोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई हुई थी । इस पर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बेंच के न्यायाधीश सुधीर सिंह और न्यायाधीश सुखविंदर कौर ने सुनवाई के बाद इस मामले पर  निर्णय पेंडिंग रखकर अगली तारीख 17 मार्च  की निर्धारित कर दी है।  आज इस केस पर हाई कोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई होनी थी। आज कोर्ट में केस अधिक होने के कारण इस याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई हैं। अब इस याचिका पर 19 मार्च को सुनवाई होगी।

21 दिसंबर को हुए थे चुनाव

नगर निगम अमृतसर के 21 दिसंबर 2024 को चुनाव हुए थे। उसी दिन रात को नतीजे आ गए थे। जिला चुनाव अधिकारी द्वारा 27 दिसंबर को लिखित परिणाम का गजट जारी कर दिया था। इस लिखित गजट के अनुसार कांग्रेस पार्टी को 40, आम आदमी पार्टी को 24, भाजपा को 9, शिरोमणि अकाली दल को 4 और 8 आजाद पार्षद चुने गए थे। बाद में सात आजाद और दो भाजपा के पार्षदों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। एक आजाद पार्षद ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।

मेयर मोती भाटिया ने 28 जनवरी को ही अपना कार्यभार संभाल लिया

चुने गए मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया ने तो 28 जनवरी को ही अपना कार्यभार संभाल लिया था। बेतौर मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया अपना कार्य कर रहे हैं। नगर निगम एक्ट के अनुसार नगर निगम अमृतसर के मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया ही है। आज सीनियर डिप्टी मेयर पार्षद प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर पार्षद अनिता रानी ने कार्यभार  संभाल लिया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने फतेह सिंह कालोनी की गलियां बनवाने का किया उद्घाटन : कहा ,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से गलियां बनवाई जा रही है

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर,27 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *