Breaking News

अमृतसर में किसानों का प्रदर्शन: गिरफ्तार किए नेताओं को छोड़ने की मांग

अमृतसर, 20 मार्च: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में हजारों किसानों और मजदूरों ने रंजीत एवेन्यू दशहरा ग्राउंड में  पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार, मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रही है और किसानों पर अत्याचार कर रही है। किसान नेताओं ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों को बातचीत के बहाने बुलाकर उन्हें हिरासत में ले लिया। यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि सरकार ने इस तरह छल करके आंदोलनरत किसानों को गिरफ़्तार किया। उन्होंने कहा कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर
किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया, महिलाओं को जेलों में डाला गया और उनके मंच को भी तोड़ दिया गया।

पंजाब सरकार, भाजपा की “बी-टीम” बनकर काम कर रही

किसान नेताओं का कहना है कि भगवंत मान पहले खुद को किसानों का हितैषी बताते थे, लेकिन अब वे मोदी सरकार के इशारे पर किसानों का दमन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार, भाजपा की “बी-टीम” बनकर काम कर रही है और केंद्र सरकार के कदमों का समर्थन कर रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *