महिलाओं को 1 साल और इंतजार करना पड़ेगा

अमृतसर, 26,मार्च:पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज आम आदमी सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने ‘बदलता पंजाब’ थीम पर 2.36 लाख करोड़ का बजट रखा। ये पिछली बार से करीब 15% ज्यादा है। हरपाल चीमा ने कहा,पंजाब की जेलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरे लगाए जा रहे हैं। इंडस्ट्री के लिए नई पॉलिसी लाएंगे। प्रोत्साहन के लिए 250 करोड़ रखे हैं। 7,614 करोड़ से 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। अकाली दल और कांग्रेस ने मिलकर बीमार पंजाब बनाया। हमने सेहत विभाग के लिए 268 करोड़ का बजट रखा है। सेहत बीमा योजना के तहत 65 हजार परिवार कवर होंगे। इन्हें 10 लाख तक का बीमा कवर दिया जाएगा। अगले साल पंजाब में पहली ड्रग जनगणना होगी। सरकार 150 करोड़ रुपए नशा मुक्ति पर खर्च करेगी। इस बजट में उम्मीद लगाई जा रही थी आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित महिलाओं को 1100 रुपए महीना देने के बारे में इस बजट में कोई घोषणा हो सकती है। बजट में महिलाओं के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है। इस तरह से महिलाओं को अब 1 साल और इंतजार करना पड़ेगा। मंत्री हरपाल सिंह चीमा लगातार पौने 2 घंटे तक बजट पर घोषणा करते रहे।
बजट में की गई घोषणाएं।
बजट में वित्त मंत्री हरपाल सिंह सीमा द्वारा यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई जिनमें कैशलेस इलाज के लिए बीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया।रंगला पंजाब स्कीम के लिए 585 करोड़ का बजट रखा गया। सीएम स्ट्रीट लाइट योजना आएगी। ढ़ाई लाख स्ट्रीट लाइट लगाएंगे। हर गांव में खेल मैदान, 3 हजार इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। अगले साल पंजाब में 150 करोड़ खर्च कर ड्रग जनगणना कराएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र को विकास के लिए 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। पंजाब में इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए 250 करोड़ खर्चे जाएंगे। पंजाब की जेलों में ए आई बेस्ड सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।406 सरकारी सेवाएं अब 120 की जगह 50 रुपए में मिलेंगी।
राजस्व को 63% फायदा हुआ
हरपाल चीमा ने कहा, राजस्व विभाग बहुत अच्छा काम
कर रहा है। आबकारी विभाग राजस्व का 10 हजार 350 करोड़ हो गया है। इसमें 63 फीसदी फायदा हुआ है। अगले साल के लिए 11200 करोड़ का लक्ष्य एक्साइज पॉलिसी में रखा है। राजस्व बढ़ाने के लिए 2022 में जीएसटी में 62 बढ़ने की उम्मीद है। अब यह 25 हजार 502 करोड़ हो गया है। इसके अलावा कई मुहिम शुरू की हैं। 27,650 करोड़ का लक्ष्य जीएसटी से रखा गया है। वैट के निपटारे के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लेकर आए हैं। इस योजना के तहत 70 हजार 313 डीलरों का फायदा हुआ है। सरकारी खजाने में 164 करोड़ आए। पिछली सरकार भी 2 ओटीएस स्कीम लेकर आईं। दोनों स्कीमों में 13 करोड़ का राजस्व आया था।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर