
अमृतसर,26 मार्च:पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज आम आदमी पार्टी सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने ‘बदलता पंजाब’ थीम पर 2.36080 लाख करोड़ का बजट रखा। ये पिछली बार से करीब 15% ज्यादा है। हरपाल चीमा ने कहा, इंडस्ट्री को प्रोत्साहन के लिए 250 करोड़ रखे हैं। 7,614 करोड़ से 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में विदेश की तरह सड़कें बनाएंगे। मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना लागू करेंगे। अकाली दल और कांग्रेस ने मिलकर बीमार पंजाब बनाया। हमने सेहत विभाग के लिए 268 करोड़ का बजट रखा है। सेहत बीमा योजना के तहत 65 हजार परिवार कवर होंगे। इन्हें 10 लाख तक का बीमा कवर दिया जाएगा। अगले साल पंजाब में पहली ड्रग जनगणना होगी।

सरकार 150 करोड़ रुपए नशा मुक्ति पर खर्च करेगी। इससे पहले चीमा ने सुबह अपने सरकारी आवास पर बजट की कॉपी साइन की। इसके बाद उन्होंने सीएम भगवंत मान के घर जाकर उनसे मुलाकात की। पंजाब के लोगों को अलग-अलग सहूलते देने के लिए वित्त मंत्री द्वारा घोषणा की जा रही है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News