Breaking News

पाकिस्तान से पलायन कर आई एक हिंदू महिला ने अटारी सीमा के नजदीक बच्चे को दिया जन्म

अमृतसर,3 अप्रैल:पाकिस्तान के सिंध प्रांत से पलायन कर आई एक महिला ने अटारी सीमा के नजदीक बच्चे को जन्म दिया है। यह हिंदू परिवार पाकिस्तान से पलायन कर यहां पहुंचा है। अटारी सीमा के नजदीक बच्ची का जन्म होने के कारण उसका नामकरण भारती किया गया है। 149 सिंधी हिंदुओं का जत्था अटारी सीमा पर पहुंचा। जत्थे में आई खानू नामक व्यक्ति की पत्नी माया को इमिग्रेशन जांच के दौरान प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इमिग्रेशन अधिकारियों ने माया को तत्काल अटारी स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।यहां डॉक्टरों ने उसका सुरक्षित प्रसव किया। माया ने बेटी को जन्म दिया।

पाकिस्तान में जुल्म जबर से हिंदी परिवार तंग हैं

पाकिस्तान में जुलम जबर से हिंदी परिवार तंग है।यही कारण है कि वह पाकिस्तान छोड़कर भारत में बसने को आए हैं। बेटी का जन्म चूंकि भारतीय सीमा में हुआ है इसलिए उसका नाम भारती रखा गया। डाक्टरों के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, इसलिए इन्हें छुट्टी दे दी गई हैं। खानू ने बेटी के जन्म पर अस्पताल में मिठाई भी बांटी।

भारती को मिलेगी भारत की नागरिकता

वीरवार को जन्मी बच्ची की नागरिकता के लिए समस्या हो सकती है। बॉर्डर के जन्म के बाद केंद्र सरकार व प्रशासन की सक्रियता के कारण एक माह में नागरिकता मिल गई थी। अब भारती को भारतीय नागरिकता मिलने की चिंता परिवार को सता रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह बैन: और भी आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रूपिंदर पाल सिंह की फाइल फोटो।  अमृतसर, 8 मार्च: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *