
अमृतसर,27 अप्रैल:पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार सख्त हो गई है। पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत ‘ड्रग्स मुक्त पंजाब’ बनाने के लिए 31 मई तक की डेडलाइन तय की गई है। यह डेडलाइन पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों को जारी की है। डेडलाइन जारी करते हुए डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब की जिम्मेदारी एस.एस.पी. और कमिश्नर पुलिस को खुद लेनी होगी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए एस.एस.पी. ठोस योजना बनाने का निर्देश दिए गए हैं। एस.एस.पी. को बताना होगा कि वह किस तरीके से नशे का सफाया करेंगे। सभी एस.एस.पी. पुलिस मुख्यालय में नशा खत्म करने की डेडलाइन बतानी होगी। तय डेडलाइन के बाद अगर एक्शन प्लान में कोई गड़बड़ मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। डेडलाइन के बाद अगर नशा मिला तो इसका परिणाम जिम्मेदार अधिकारियों को भुगतना होगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News