Breaking News

पुलिस ने हवाला रैकेट का किया भंडाफोड़:12.99 लाख रुपए राशि  बरामद

अमृतसर, 6 जून : अमृतसर देहाती  पुलिस ने हवाला रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 लाख 99 हजार रुपए की हवाला राशि और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।  स्पेशल सेल की टीम ने 1 जून 2025 को खुफिया सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया था, जिसकी जानकारी आज दी। पुलिस ने पहले फतेह सिंह उर्फ गांधी, रणजीत सिंह उर्फ काला और जगरूप सिंह उर्फ लल्ली को गिरफ्तार किया था।इनके पास से 5 ग्लॉक पिस्तौल, 2 पिस्तौल 30 बोर, एक जिगाना पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

आरोपी से पूछताछ जारी

इस मामले की जांच में पुलिस ने लुधियाना जिले के डूंगरी गांव के रहने वाले बचित्तर सिंह उर्फ दलप्रीत सिंह को पकड़ा। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही है। किसी अन्य की संलिप्तता पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने बॉर्डर पार से गैर-कानूनी हथियारों के एक मॉड्यूल को किया खत्म : हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर,6 मार्च: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा की गई जानकारी के अनुसार अमृतसर कमिश्नरेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *