
अमृतसर, 6 जून : अमृतसर देहाती पुलिस ने हवाला रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 लाख 99 हजार रुपए की हवाला राशि और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। स्पेशल सेल की टीम ने 1 जून 2025 को खुफिया सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया था, जिसकी जानकारी आज दी। पुलिस ने पहले फतेह सिंह उर्फ गांधी, रणजीत सिंह उर्फ काला और जगरूप सिंह उर्फ लल्ली को गिरफ्तार किया था।इनके पास से 5 ग्लॉक पिस्तौल, 2 पिस्तौल 30 बोर, एक जिगाना पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।
आरोपी से पूछताछ जारी
इस मामले की जांच में पुलिस ने लुधियाना जिले के डूंगरी गांव के रहने वाले बचित्तर सिंह उर्फ दलप्रीत सिंह को पकड़ा। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही है। किसी अन्य की संलिप्तता पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News