Breaking News

नर सेवा नारायण सेवा के लक्ष्य को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ता कर रहे बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद

अमृतसर, 6 सितंबर (राजन) : बीते कुछ दिनों से प्रदेश में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के चलते माझा क्षेत्र के रावी नदी के साथ लगते सरहदी गाँवों में भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत पहुँचाने के लिए कई समाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा लगातार खाद्य सामग्री व अन्य सामान लगातार भेजे जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा अमृतसर के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में अमृतसर के जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में एकत्र की गई राहत सामग्री ट्रालियों व ट्रकों में भरकर अजनाला के बाढ़ग्रस्त गावों में भाजपा देहाती जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह बोनी को साथ बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई।

 इस अवसर पर राकेश गिल, डॉ. राम चावला, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, बलदेव राज बग्गा, जसपाल सिंह शंटू, मीनू सहगल, युवा मोर्चा अध्यक्ष पार्षद गौरव गिल, पार्षद कृति अरोड़ा, पार्षद अमन ऐरी, मोहित महाजन, मनिंदर सिंह ठेकेदार, सतपाल डोगरा, सुधीर अरोड़ा, टहल सिंह, सुखदेव सिंह हनेरियां, मोनू महाजन, प्रदीप सरीन, अतुल मेसी, सौरभ कपूर, गौरव भाटिया, मनदीप आदि सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब को 1600 करोड़ दिए: हिमाचल को 1500 करोड़ मिलेंगे; दोनों राज्यों का हवाई सर्वे किया

अमृतसर,9 सितंबर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के बाद पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *