Breaking News

जिला प्रशासन द्वारा पटाखों को बेचने वालों के निकले गए ड्रॉ

एडीसी रोहित गुप्ता की उपस्थिति में पटाखा व्यापारियों के ड्रॉ निकालते हुए अधिकारी गण।

अमृतसर, 1 अक्टूबर(राजन):आज जिला प्रशासनिक परिसर के मीटिंग हॉल में एडीसी जनरल रोहित गुप्ता, एसडीएम खुशप्रीत सिंह और डीसीपी आलम विजय सिंह की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से पटाखों को बेचने वालों के ड्रॉ निकाले गए। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एडीसी रोहित गुप्ता ने बताया कि पटाखा विक्रेताओं से 722 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 10 के ड्रॉ निकाले जा चुके हैं।

हरित पटाखे ही बेचे जाएँगे

एडीसी रोहित गुप्ता की उपस्थिति में पटाखा व्यापारियों के ड्रॉ निकालते हुए अधिकारी गण।

एडीसी ने बताया कि केवल सी:एस:आई:आर-नीरी द्वारा अनुमोदित हरित पटाखे ही बेचे जाएँगे। उन्होंने बताया कि माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की सिविल रिट याचिका संख्या 23548/2017 के अस्थाई लाइसेंस के निर्देशानुसार अस्थाई लाइसेंस के लिए ड्रॉ निकाले जा चुके हैं और केवल वे व्यापारी ही पटाखे बेच सकेंगे जिनके ड्रॉ निकाले जा चुके हैं।

पटाखे बेचने वाले स्थानों पर पूरी सावधानी बरतें

एडीसी रोहित गुप्ता ने पटाखा व्यापारियों से कहा कि वे पटाखे बेचने वाले स्थानों पर पूरी सावधानी बरतें और सरकार द्वारा जारी निर्देशों व नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि पटाखे बेचने वाले स्थानों पर सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केवल लाइसेंस धारकों को ही पटाखे बेचने की अनुमति होगी और बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह बैन: और भी आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रूपिंदर पाल सिंह की फाइल फोटो।  अमृतसर, 8 मार्च: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *