
अमृतसर, 9 अक्टूबर : हर साल की तरह इस बार भी सुहागिनों का विशेष त्यौहार करवाचौथ का व्रत 10 अक्टूबर को बड़ी धूमधाम व श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि करवा चौथ पर सुहागिनों को चांद के दीदार का इंतजार रहेगा। उन्होंने कहा कि एक प्रख्यात पंचांग के अनुसार शुक्रवार को चांद हर जगह अलग-अलम समय पर दिखाई देगा। पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि यदि मौसम ठीक रहा तो सभी जिलों में अलग-अलग समय पर चांद दीदार देखने को मिलेंगे।
किस शहर में रात इतने बजे चांद का दीदार देखने को मिलेगा
अमृतसर 8.15बजे,जालंधर 8.09 बजे, मुक्तसर 8.20बजे, मोगा 8.17 बजे, फरीदकोट व बठिंडा 8.19 बजे , फाजिल्का 8.22 बजे , फिरोजपुर 8.18बजे , होशियारपुर 8.11बजे , चंडीगढ़ व पंचकूला 8.10बजे ,रोपड 8.10बजे ,पटियाला 8.13बजे , कपूरथला 8.14बजे , नवां शहर 8.12बजे , रोपड 8.10बजे , दिल्ली 8:14 बजे चांद का दीदार देखने को मिलेगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News