
अमृतसर 19 जून: डी.ए.वी. कॉलेज, अमृतसर में कंप्यूटर साइंस विभाग की ए आई 4 लाइफ सोसायटी के तत्वावधान में प्लस टू के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर एक विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई की बुनियादी अवधारणाओं, उभरती प्रौद्योगिकियों और दैनिक जीवन में इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के रूप में वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी, यू एस ए के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ प्रतीक भाटिया ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में आम जीवन में एआई की बढ़ती भूमिका पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में बदलाव ला रहा है। उन्होंने नवाचार, स्वचालन और स्वदेशी तकनीकी विकास को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एआई के योगदान पर भी प्रकाश डाला।
कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के छात्र ही भविष्य के डिजिटल लीडर हैं। डॉ. गुप्ता ने एआई प्रौद्योगिकी को समझने और उसे अपनाने के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया।
कंप्यूटर विभाग के मुखी प्रो विक्रम शर्मा ने बताया कि यह जागरुकता अभियान युवा पीढ़ी को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एआई से जुड़े अपने सवालों के जवाब विशेषज्ञों से प्राप्त किए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News