
अमृतसर, 3 नवंबर (राजन) : पंजाब सरकार की योजना ” मेरी दुकान मेरे नाम” के तहत अमृतसर शहर में 110 किराए के दुकानदारों दुकान लेने के लिए फॉर्म भर दिए हैं। पंजाब सरकार की इस लाभदायक योजना का बहुत ही कम रेटो पर दुकानदारों को लाभ मिलने जा रहा है। नगर निगम के रंजीत एवेन्यू कार्यालय में किराए के दुकानदार दुकाने लेने के लिए फॉर्म भर रहे हैं। वैसे तो नगर निगम अमृतसर ने 1055 दुकाने किराए पर दी हुई है।जो साल 2008 से काबीज है, उनको इसका लाभ मिलेगा। नगर निगम के किराए की दुकानदार अपनी अपनी दुकान के किराएदार के तौर पर बिजली का बिल, पानी का बिल, वेट रजिस्ट्रेशन की कॉपी इनकम टैक्स रिटर्न और अन्य कागजात लेकर आए। ताकि आसानी से उनके फार्म भरे जा सके।
पंजाब सरकार की ओर से नगर निगम द्वारा दी गई किराए की दुकानों के क्षेत्रफल के अनुसार जिनकी आमदनी प्रतिवर्ष 3 लाख रुपए तक है, उनको कलेक्टर रेट का मात्र 12.5 प्रतिशत, जिनकी आमदनी प्रतिवर्ष 3 लाख रुपए से 8 लाख रुपए तक है, उनको सिर्फ 25 प्रतिशत कलेक्टर रेट की राशि जमा करवानी, जिनकी आमदनी प्रति वर्ष 8 लाख रुपए से 15 लाख रुपए तक है, उनको कलेक्टर रेट की राशि 50 प्रतिशत जमा करवानी पड़ेगी।
इसके बाद पंजाब सरकार की योजना ” मेरी दुकान मेरे नाम ” का लाभ दुकानदारों को देकर उस दुकान की रजिस्ट्री दुकानदार के नाम पर हो जाएगी। रजिस्ट्री करवाते वक्त सीनियर सिटीजन को 10 प्रतिशत राशि,महिलाओं को 10 प्रतिशत राशि और एक सप्ताह के भीतर पूरा भुगतान करने वालों को 5 प्रतिशत राशि की रिबेट भी दी जाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News