Breaking News

स्वर्गीय पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान की पुत्री हरसिमरत कौर को नगर निगम में मिली नौकरी, मेयर ने सौंपा नौकरी का नियुक्ति पत्र

असामाजिक तत्वों ने की थी गुरदीप पहलवान की हत्या, गुरदीप पहलवान के परिवार जन को नौकरी  देने के लिए निगम हाउस ने भेजा था सरकार को प्रस्ताव
गुरदीप पहलवान प्रभावशाली और सक्रिय समाज की सेवा में भागीदार थे : मेयर करमजीत सिंह रिंटू

नियुक्ति पत्र देते हुए मेयर करमजीत सिंह रिंटू, चेयरमैन दिनेश बस्सी तथा पार्षद

अमृतसर, 22 जुलाई(राजन):मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने पार्षद राजबीर कौर और स्वर्गीय गुरदीप सिंह पहलवान की पुत्री मिस हरसिमरत कौर को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र दिया गया । वार्ड नंबर 50 से पार्षद चुने गए गुरदीप सिंह पहलवान की असमाजिक तत्वो द्वारा हत्या कर दी गई थी, उस वक्त  निगम हाउस ने एक प्रस्ताव पारित किया गया था और पंजाब के स्थानीय निकाय  विभाग को अनुमोदन के लिए भेजा गया था और सरकार की मंजूरी के बाद आज देर से वार्ड नंबर 50 के गुरदीप सिंह पहलवान व पार्षद राजबीर कौर की पुत्री हरसिमरत कौर को अनुकंपा के आधार पर क्लर्क  की नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस मौके पर मेयर रिंटू ने कहा कि गुरदीप सिंह पहलवान सामाजिक कार्यों में बहुत प्रतिभाशाली और सक्रिय भागीदार और समाज की सेवा करने वाले व्यक्ति थे।  जिनकी कुछ असामाजिक तत्वों ने हत्या कर दी थी और जिनकी शहादत ने अमृतसर शहर और कांग्रेस पार्टी को झकझोर कर रख दिया था, आज उनकी बेटी मिस हरसिमरत कौर को नगर निगम अमृतसर ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्त पत्र दिया गया है,  उसे श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया ।
इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन  दिनेश बस्सी, पार्षद विकास सोनी, पार्षद महेश खन्ना, पार्षद राजबीर कौर, निगम के सेक्टरी राजिंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्षद व दिवंगत गुरदीप सिंह पहलवान के परिजन मौजूद रहे।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *