Breaking News

नगर निगम के 2 बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के तबादले दूसरी निगमों में हुए, अब 8 बिल्डिंग इंस्पेक्टर शेष जबकि नियमानुसार 20 बिल्डिंग इंस्पेक्टरों का प्रावधान

अमृतसर,30 जुलाई (राजन): पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय विभाग द्वारा भारी भरकम अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें नगर निगम अमृतसर के बिल्डिंग इंस्पेक्टर कुलजीत सिंह मांकट तथा रजत कुमार का तबादला भी दूसरी नगर निगम में हो गया है। इससे नगर निगम वेस्ट जोन में कोई भी बिल्डिंग इंस्पेक्टर नहीं बचेगा। अब नगर निगम में 7 बिल्डिंग इंस्पेक्टर तथा एक बिल्डिंग ड्राफ्टमैन शेष रह गया है। जबकि नियम के अनुसार नगर निगम अमृतसर में 20 बिल्डिंग इंस्पेक्टर कार्यरत होने का प्रावधान है और एक ही बिल्डिंग ड्राफ्टमैन नवदीप कुमार जो बिल्डिंग इंस्पेक्टर का भी कार्य कर रहा है, शेष बचा है। बिल्डिंग इंस्पेक्टरों की कमी से एमटीपी विभाग पर प्रभाव पड़ सकता है।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *