अमृतसर,17 अगस्त (राजन): नगर निगम कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी द्वारा आदेश जारी कर सैक्टरी दलजीत सिंह को सीएफसी सेंटर का सहनोडल अफसर के साथ-साथ शहर के पांचों जोनो का प्रॉपर्टी टैक्स नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। पदोन्नति हुए एक्सियन एसएस मल्ली को वेस्ट जोन में नियुक्त किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार सुपरिटेंडेंट दविंदर सिंह बब्बर को वाटर सप्लाई विभाग के साथ-साथ प्रॉपर्टी टैक्स नॉर्थ जोन, सुपरिटेंडेंट हरबंस लाल को प्रॉपर्टी टैक्स साउथ जोन, सुपरिटेंडेंट प्रदीप राजपूत को मौजूदा काम के साथ-साथ नोडल पीआईओ ( आरटीआई सेल), सुपरिटेंडेंट पुष्पेंद्र सिंह को मौजूदा कार्य के साथ-साथ चुंगी विभाग तथा सुपरिटेंडेंट अश्वनी सहगल को मौजूदा कार्य के साथ-साथ लाइसेंस विभाग उत्तरी तथा पश्चिमी जोन में नियुक्त किया गया है।
Check Also
नगर निगम को अंतिम दिन 3.67 करोड रुपए प्रॉपर्टी टैक्स हुआ एकत्रित
अमृतसर, 30 सितंबर(राजन) : नगर निगम को आज अंतिम दिन 3.67 करोड रुपए प्रॉपर्टी टैक्स …
Amritsar News Latest Amritsar News