Breaking News

बी.पी.एल, एस.सी. और बी.सी. खप्तकारों के घर सस्ती दरों पर लगाए जाएंगे एल.ई.डी.बल्बः सोनी

गुजराती बस्ती को दिया ढाई लाख रुपए का चैक

गुजराती बस्ती को धर्मशाला के लिए चैक देते ओ.पी. सोनी।

अमृतसर, 5 सितम्बर (राजन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब राज पावर कार्पोरेशन लिमटिड (पी.एस.पी.सी.एल.) द्वारा 8.63 करोड़ रुपए की लागत वाली एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिस का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे (बी.पी.एल.), एस.सी. और बी.सी. वर्गों के साथ सम्बन्धित लोगों को सस्ती बिजली मुहैया करवाना है। यह प्रगटावा करते डाक्टरी शिक्षा और खोज मंत्री ओ.पी. सोनी ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. की तरफ से इसलिए ‘किफ़ायती एल.ई.डी. बल्ब योजना’ शुरू कर दी गई है और एक किलोवाट तक के मंज़ूरशुदा बिजली सब्सिडी का लाभ लेने वाले बी.पी.एल., एस.सी. और बी.सी. वर्गों के योग्य खप्तकारों को सिर्फ़ 30 रुपए में 2 एल.ई.डी. बल्ब मुहैया करवाए जाएंगे।
ओ.पी. सोनी कहा कि यह एल.ई.डी. बल्ब 80-90 प्रतिशत तक बिजली की बचत करेंगे और लम्बे समय (20,000 घंटे) तक चलेंगे। सोनी आज गुजराती बस्ती में देवी पूजक समाज धर्मशाला को ढाई लाख रुपए का चैक दे रहे थे। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार विकास के लिए फंडों की कमी नहीं आने दे रही। बताने योग्य है कि सोनी इससे पहले भी इस धर्मशाला को 2 लाख रुपए दे चुके हैं। इस मौके सोनी ने वार्ड में चल रहे कार्यों का जायज़ा भी लिया। इस मौके इलाका निवासियों और राजू प्रधान ने सोनी का धन्यवाद किया। अन्यों के इलावा इस अवसर पर विकास सोनी, राजबीर कौर, बोबी प्रधान, सुरेश कुमार, शाम लाल, गिरधारी लाल, कमल कुमार, राजू कुमार और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

अमृतसर ज़िले में 307 करोड़ रुपये की लागत से बिजली के बुनियादी ढाँचे के निर्माण, विस्तार और नवीनीकरण का उद्घाटन किया जा रहा : विधायक डॉ अजय  गुप्ता

विधायक डॉ गुप्ता ने बिजली के दो नए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन नए बिजली के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *