Breaking News

निगम कमिश्नर ने छेहरटा बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी अवैध कॉलोनी मालिक के खिलाफ पुलिस में एफ आई आर दर्ज करने के लिए पत्र जारी किया

इस कॉलोनी के प्लॉटों की हो रही रजिस्ट्रीओं पर लगे रोक और हो रहा अवैध निर्माण भी गिराया  जाए:  सुरेश शर्मा

सुरेश शर्मा

अमृतसर,29 दिसंबर(राजन):आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं आरटीआई एक्टिविस्ट  सुरेश कुमार शर्मा ने आज यहां पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व में छेहरटा बाईपास पर बन रही अवैध कॉलोनी का मामला मीडिया में उजागर किया था और तत्कालीन निगम कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी से शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, उन्होंने निगम कमिश्नर के खिलाफ पंजाब सरकार में शिकायत दर्ज करवाई गई। इसके उपरांत निगम कमिश्नर द्वारा छेहरटा बाईपास राष्ट्रीय मार्ग पर इस कॉलोनी के मालिकों के खिलाफ पुलिस में एफ आई आर दर्ज कराने के लिए पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर ने पत्र जारी करके पावरकॉम विभाग तथा वाटर सप्लाई सीवरेज ( ओ एंड एम ) विभाग को भी कहां है कि इस कॉलोनी में कनेक्शन अलॉट ना किया जाए।


सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि अभी तक एमटीपी विभाग ने तहसीलदार को पत्र लिखकर कॉलोनी की रजिस्ट्रियां रोकने के लिए नहीं कहा है और न ही उक्त अवैध कॉलोनी में निर्माण को रोका गया है।
सुरेश शर्मा ने कहा कि अगर 15 दिनों के भीतर कॉलोनी का निर्माण नहीं गिराया गया तो एमटीपी विभाग के अधिकारी इस मामले में हाईकोर्ट जाने के लिए तैयार रहें।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ गुप्ता ने रामनगर कॉलोनी की गलियां बनाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन:कहा,सभी वार्डों में गलियां बनाने के विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।  अमृतसर,21 सितंबर(राजन): केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *